उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खरसावां प्रखंड के राजखरसावाॅं बडा आमदा में संचालित महर्षि पतंजलि योग और प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान से सबंध प्राप्त योग संस्थान बडा आमदा में सत्र – 2023 के योग परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।योग विज्ञान के लाभ के संबंध में प्राचार्य धीरेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत में है। योग का लक्ष्य शारीरिक शुद्धि,मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक सुख है। संस्थान में जुड़कर उत्तम स्वास्थ्य व रोजगार के असीमित अवसर प्राप्त कर सकते हैं।योग के माध्यम से बिना दवा का उम्रभर निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग ही एक सहारा है। योग शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



