दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद नगर पालिका की ओर से आगामी ईद उल अज़हा के मौके पर सफाई कर्मियों को नगर में सफाई के संबंधित दिशा निर्देश दिए। नजीबाबाद नगर पालिका अध्यक्ष इंजीनियर मुअज़्ज़म द्वारा नगर पालिका में सफाई कर्मियों के साथ एक मेटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ईद के दिन साफ सफाई पर सफाई कर्मियों को नगर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया कहीं पर भी कोई गंदगी दिखाई ना दे पूरी जिम्मेदारी के साथ नगर मे सफाई रखने की जिम्मेदारी निभाए। जिसको जिस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाए पूरी जिम्मेदारी से वहां पर अपना कार्य करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



