
*
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका /चांदन/चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदन देवघर मुख्य मार्ग स्थित है करुआ पत्थर के समीप मध निषेध चेकपोस्ट के समीप शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं, वाहन जांच के क्रम में चांदन पुलिस ने 5 शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे वाहन जांच के क्रम में पांच शराबी को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मधुबनी जिला के धर्मेंद्र कुमार पिता शिवनारायण यादव, तिलकामांझी के सौरव शर्मा पिता स्वर्गीय कैलाश शर्मा, जगतपुर के आनंद सिंह पिता भोला प्रसाद सिंह, वरसावाद के पवन यादव पिता राजबीर यादव, एवं राजेश पासवान पिता मंटू पासवान, शामिल है। सभी गिरफ्तार शराबी देवघर झारखंड से शराब पीकर अपने अपने घर जा रहा था। जिसे रविवार 16 अक्टूबर को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में मेडिकल जांच कर उपरोक्त सभी गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



