google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माइनिंग इन्स्पेक्टर बांका ने ओवर लोडेड गिट्टी डस्ट ट्रक को जब्त कर चांदन थाना पुलिस को किया सुपुर्द*

*

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/रविवार सुबह दस बजे के करीब दिवा गस्ती अभियान में माइनिंग इन्स्पेक्टर हरिओम ओझा बांका के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से चांदन देवघर मुख्य मार्ग के तुर्की मोड़ के समीप से एक गिट्टी डस्ट से भरा हाइवा ट्रक को जब्त कर, चांदन थाना को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार झारखंड देवीपुर क्षेत्र के मेजर क्रेशर से गिट्टी डस्ट लोडेड हाईवा कटोरिया प्रखंड के आर पत्थर की ओर ले जा रहा था। जिसे जांच करने पर ओवर लोडिंग डस्ट एवं वाहन का चालान दस्तावेज में डिफॉल्ट पाया गया। जिसे आगे की कार्रवाई करते हुए लोडेड हाईवा को जप्त कर चांदन थाना को सुपुर्द कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)