#* (नीरज अवस्थी, हरेश उपाध्याय)दिल्ली: आइएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चार दिव्यांग छात्रों को आज दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सम्मानित किया और साथ ही साथ उनकी हौसला अफजाई की। दिल्ली एनसीआर के चारों छात्रों ने यूपीएससी में टॉप किया है, जिसके बाद आज उनको सम्मानित किया गया था साथ ही उनके परिवार के लोग भी उनके साथ थें। वही दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्रालय के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के द्वारा खुद को सम्मानित पाकर छात्र बेहद खुश हुए और छात्रों ने बताया कि सरकार अनेकों योजनाओं से उनको फयदा भी मिल रहा है। हम सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



