google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चौका मोड़ पर अवैध पटाखा बिक्री पर प्रशासन की सख्ती

लाइसेंसधारी दुकानदारों को नोटिस, अवैध व्यापारियों पर कार्रवाई के निर्देश

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: त्योहारों के बीच चौका मोड़ पर अवैध रूप से पटाखा बिक्री को लेकर शनिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अंचल अधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार महतो और चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को सड़क किनारे और चौक के बीच अतिक्रमण कर पटाखा बेचते पाया गया, जबकि उनके लाइसेंस वाले स्थल पर दुकानें नहीं थीं। सीओ ने चेतावनी दी कि निर्धारित स्थल से बाहर बिक्री करने पर लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि तरणी गोराई बिना लाइसेंस पटाखा बेच रहा था, जबकि तपन गोराई कदमडीह के लाइसेंस पर चौका मोड़ में बिक्री कर रहा था। इस पर थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि रविवार से चौका मोड़ पर किसी भी दुकान को लगाने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने वालों का सामान जप्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से समझौता करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)