google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चैकिंग स्टाफ ने ट्रेन में छुटा यात्री का लैपटॉप सुरक्षित लौटाया

जैतो,9 अप्रैल( रघुनंदन पराशर ): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा वीरवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत अमृतसर स्टेशन पर कार्यरत टिकट जांच स्टाफ पलविंदर सिंह एवं सौरव वर्मा के सतर्कता के कारण एक यात्री का खोया हुआ लैपटॉप उसके मालिक को सौंपा गया। 8 अप्रैल 2026 को ट्रेन संख्या 12926 (पश्चिम सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस) में यात्रा कर रहे एक यात्री अनजाने में अपना बैग ट्रेन में ही भूल गया, जिसमें उसका कीमती लैपटॉप था। यात्री द्वारा रेल मदद के माध्यम से लैपटॉप खो जाने का मामला दर्ज कराया गया।

घटना की सूचना वाणिज्य नियंत्रण, फिरोजपुर से प्राप्त होते ही टिकट चैकिंग स्टाफ पलविंदर सिंह एवं सौरव वर्मा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लैपटॉप की खोज शुरू की। कड़ी प्रयासों के उपरांत, उन्होंने लैपटॉप को खोज निकाला तथा इसे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, चंडीगढ़ की उपस्थिति में सुरक्षित रूप से उसके स्वामी को सौंप दिया। यात्री ने रेलवे स्टाफ की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
फिरोजपुर मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की घटनाएं रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी एवं सेवा भावना को दर्शाती हैं।

कैप्शन उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल का टिकट चैकिंग स्टाफ यात्री का लैपटॉप लौटाते हुए। (पराशर )


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)