
जितेन्द्र कुमार /समाज जागरण,त्रिवेणीगंज ,सुपौल
जिले के त्रिबेनीगंज अनुमंडल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के बैनर तले बुधवार की शाम लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों के बीच सूप, साड़ी, नारियल आदि पूजन सामग्री का वितरण किया गया। मारवाड़ी महिला समिति त्रिवेणीगंज शाखा के अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि अभीतक अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा 65 व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरण किया गया। आगे भी शाखा ऐसे लोगों मदद पहुंचाने का काम करेंगे। बताया कि गरीब-निसाहय लोगों को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा हर साल छठ पर्व ऐसी मदद की जाती है। लोक आस्था का महापर्व छठ की महान महिमा है। भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़ ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति त्रिवेणीगंज शाखा के सचिव श्वेता गोयल, कोषाध्यक्ष बॉबी शर्मा, सदस्य जूली शर्मा , नीतू देवी , मंजू केजरीवाल, पुष्पा ठाकुर , ममता अग्रवाल, गिरजा अग्रवाल, मधु अग्रवाल , रजनी शर्मा, इंदु अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



