google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेसर थाना की पुलिस अलग-अलग जगह से दो शराबी को शराब के नशे में किया गिरफ्तार



दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर थाना की पुलिस क्षेत्रीय गस्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है |दोनों की गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय के द्वारा की गई |वहीं इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि खेसर बाजार से शराब के नशे में अंकित कुमार पिता अजय मिश्रा ग्राम कानीमोह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि राम सरिया मोड़ से टेंगपाजा गांव निवासी बालकिशोर सोरेन को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया गया| ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है| दोनों गिरफ्तार शराबी की फूलीडूमर अस्पताल में कोविड-जांच के बाद जुर्माना हेतु बांका कोर्ट गुरुवार को भेज दिया गया है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)