google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छाया दार एवं फलदार पेड़ों का मेमोरियल मांटेसरी स्कूल में हुआ वृक्षारोपण


दैनिक समाज जागरण संवाददाता रवी कुमार यादव

रामपुर मथुरा सीतापुर 25 अगस्त। रामपुर मथुरा विकास क्षेत्र अंतर्गत 25 अगस्त को मॉडर्न जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ,उपाध्यक्ष अशर्फीलाल एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष वंदना सिंह के सौजन्य से गुरु सहाय मेमोरियल मांटेसरी स्कूल के प्रांगण में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि विद्यालय के परिसर में आम, अमरूद के फलदार तथा सहजन ,चिलवल, महोगनी आदि के छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि जंगलों व वृक्षों के अंधाधुंध कटान का ही परिणाम है कि आज पर्यावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं।वे स्वयं अशुद्ध वायु ग्रहण कर हमें प्राण रक्षक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए इन्हें बचाने के साथ इनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कम से कम 1 वृक्ष लगाने व उसे संरक्षित करने को कहा । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के साथ विद्यालय के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, माशूक अली, अन्य शिक्षक, ग्राम के निवासी ,पंडित रमेश कुमार तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)