
*
मुख्य अतिथि चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र का कमेटी पदाधिकारी ने किया भव्य स्वागत
*समाज जागरण/ब्यूरो प्रभाकर गीता त्रिपाठी*
सिंगाही खीरी–नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मटकी फोड़ रात्रि जागरण कार्यक्रम मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र ने दुर्गा माता एवं राधे कृष्ण के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया जिसके बाद कमेटी अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जिसके बाद गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें कमेटी पदाधिकारी(कमेटी अध्यक्ष) श्री कृष्ण अग्रवाल, (उपाध्यक्ष)विवेक श्रीवास्तव, ( मंत्री)कपिल त्रिवेदी,(कोषाध्यक्ष)सुगेश रस्तोगी, आदि नगर के सम्भ्रांत व्यक्ति रामाधीन मौर्य, अनुराग,विजय , अभिषेक, मिथलेश कुमार, रामकुमार शुक्ला, आदि अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
*वार्ड नंबर 01प्राथमिक पाठशाला चमरौधा टोला*
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ रात्रि जागरण कृष्ण लीला मंचन कार्यक्रम*
मुख्य अतिथि चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र का कमेटी पदाधिकारी ने स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया साथ ही नगर के गणमान्य और सम्भ्रांत व्यक्तियों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें जोगेन्दर शाक्य(सभासद प्रतिनिधि),कमल जायसवाल(नामित सभासद),बाल कुमार वर्मा,(समाज सेवी),वाजिद हुसैन(सभासद), राहुल गुप्ता,( सभासद प्रतिनिधि) राहुल सोनी, (नामित सभासद प्रतिनिधि) आदि साथ ही विमलेश कुमार, उमेश कुमार, मिथिलेश कुमार,राज कुमार, अनिल कुमार,मनोज कुमार, गोविंद, डॉ ०बालगोविंद राजपूत, एवं कमेटी पदाधिकारी विशाल,अमर, रवि कुमार,रमन, अनूप कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार , अनिल कुमार, विकास, विजय कुमार,सहित सभी कार्यकर्ता और नगर के पुरूष, महिला, बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे तथा राधे ,कृष्ण लीलाओ का चित्रण, नृत्य,गीत, सुदामा चरित्र, झांकीयो आदि का आनंद लेते हुए सभी कृष्ण भक्त भावविभोर हो गये
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



