समाज जागरण
अयोध्या। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, की अयोध्या में स्थापित यूनिट रौजागांव में वैदिक मंत्रोचार के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया। रामनगरी अयोध्या से आए आचार्य संदीप दिवेदी के नेतृत्व में अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक पूजा पाठ संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने निभाई। गन्ना किसानो सहित समस्त उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सम्मानित पत्रकारगण एवं मिल अधिकारियों व क्रमचरियों ने डोंगे में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूजा में उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



