google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छोटे भाई को बचाने के चक्कर में बड़ा भी डूबा, नहाने के दौरान हुआ हादसा, तलाश जारी।




नालंदा: बिहार शरीफ प्रखंड के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरर्ई गांव का है। नदी में लापता किशोर पिंटू रजक का (15) वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं (12) वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। घटना के संदर्भ में सस्थानीय मुखिया ने बताया कि पिंटू रजक और उसकी पत्नी पंचाने नदी किनारे कपड़ा धो रहे थे। इसी बीच उनका छोटा बेटा आशीष कुमार नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी का आशीष को अंदाजा नहीं हुआ और वह डूबने लगा, इसी बीच बड़े बेटे ने भी छलांग लगा दी और आशीष को बचाने के चक्कर में अंकित भी डूब गया। दोनो बेटों को डूबता हुआ देख दम्पत्ति भी पानी मे छलांग लगा दिया।शोर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए जिनमें कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगा। इसमे दम्पति को बचा लिया गया लेकिन नदी में डूबे किशोरों की तलाश की लेकिन गहरे पानी की वजह से किशोरों का कुछ अता पता नहीं चल सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल जब नदी में पानी आती है तो कोई ना कोई गांव का व्यक्ति इसमें डूब ही जाता है। दरअसल बालु उठाव के कारण नदी में जहां-तहां गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण नहाने के दौरान अक्सर डूबने से मौत हो जाती है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)