google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिवनाथ नदी में फिर मिली युवक की लाश, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला।


समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

जोंधरा । मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत जोंधरा के कलेश्वर पटेल पिता कोंदा पटेल उम्र 35 वर्ष जो मानसिक रूप से कमजोर था ,जोंधरा के शिवनाथ नदी के चेक डेम नहाने के लिए तकरीबन 11:00 बजे के आसपास गया हुआ था ,नहाने के लिए डेम में छलांग लगाई जिसके बाद वापस किनारे पर नहीं निकला, वहां उपस्थित ग्रामीणों ने चेक डेम के आसपास तलाश किए पर नहीं मिला, कुछ घंटे बाद कलेश्वर की लाश जोंधरा से 3 किलोमीटर आगे ग्राम पंचायत कुकुरदी कला में धान मंडी सोसाइटी के पास नदी किनारे में तैरते हुआ मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों को जैसे ही मिली क्षेत्र में सनसनी मच गई, जिसके बाद मृतक के पिता कोंदा पटेल पचपेड़ी थाना आकर मामले का सूचना दिया, मौके पर पचपेड़ी पुलिस पहुंचकर मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)