google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“चलो गाते हैं” का 25वां सीजन – फिल्म सिटी में होगा शानदार आयोजन


मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – संगीत प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर! लोकप्रिय म्यूज़िक ग्रुप “चलो गाते हैं” अब अपना 25वां सीजन बड़े ही भव्य स्तर पर फिल्म सिटी, गोरेगांव में आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन संगीत, कला और भावनाओं का अद्भुत संगम पेश करेगा। इस ग्रुप की स्थापना और विकास का श्रेय इसकी संस्थापक एवं आयोजक डॉ. स्मिता नगरकर को जाता है, जिन्होंने इस मंच को कुछ गायन प्रेमियों से शुरू करके आज करोड़ों दिलों में बसने वाला विशाल म्यूज़िक प्लेटफॉर्म बना दिया है। “चलो गाते हैं” आज बड़े-बड़े शो आयोजित करने वाला एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है, जो नए और अनुभवी दोनों कलाकारों को मंच प्रदान करता है। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे श्री राज सिंन्हा, जो न केवल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, बल्कि एक फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर, डायरेक्टर और सफल बिजनेसमैन के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।

संगीत का रंग और गहराई बढ़ाने आ रहे हैं दादू जोक, जो मराठी बिग बॉस फेम हैं और कई मराठी फिल्मों व चैनलों में अपने लोकगीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उन्हें स्नेहपूर्वक “कोकणचा राजा” कहा जाता है। उनकी प्रस्तुति इस कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहेगी। साथ ही, सा.रे.गा.मा.पा.फेम निरुपमा, जो शो की फाइनल कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, अपनी मधुर आवाज़ से माहौल को और सुरमयी बनाएंगी। इसके अलावा कई हुनरमंद कलाकार अपनी गायकी की कला से इस मंच को रोशन करेंगे। कई प्रसिद्ध अतिथि, संगीतप्रेमी और मनोरंजन जगत से जुड़े नामी चेहरे भी इस संगीतमय शाम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। “चलो गाते हैं” का उद्देश्य है, संगीत को हर दिल तक पहुँचाना, नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और संगीत के माध्यम से सकारात्मकता फैलाना।यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत, एकता और प्रेरणा का उत्सव साबित होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)