कौन बनेगा नबीनगर का प्रतिनिधि किस्मत का खुलेगा पिटारा 14 को

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कही लंबी कतारें लगाईं, तो कही धीमी गति से जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने हिस्सा लिया। पहली बार मतदान करने युवक और युवतियों में पूरा उत्साह देखा गया।वही मतदान केंद्रों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोगो ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किया।चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन की सख्त निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद ग्रामीणों और मतदाताओं में मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही है। कोई कहता है, “इस बार विकास चाहिए,” तो कोई जोर देता है, “अबकी बार ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो जनता की बात सुने।” नवीनगर में इस बार जनता ने सिर्फ वोट नहीं डाला, बल्कि बदलाव की उम्मीद भी जताई है ।नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम मशीन में खराबी की खबरें भी आई थीं, लेकिन मतदान कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीन को ठीक कर लिया था। इस चुनाव मे एनडीए,महागठबंधन और जन सुराज पार्टी के अतिरिक्त बसपा और निर्दलीयों के बीच मुकाबला है। एनडीए की ओर से जदयू के चेतन आनंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल और सुशासन के नारे के साथ मैदान में हैं।राजद के आमोद चंद्रवंशी युवा जोश और परिवर्तन के मुद्दे पर चुनाव लड़े हैं।वहीं जन सुराज पार्टी से अर्चना चन्द्र यादव प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव,विकास और पारदर्शिता को अपना मुद्दा बनाया है। बसपा के डॉ बिनोद कुमार दलित,पिछड़ा और वंचित वर्गों का सशक्तिकरण का मुख्य मुद्दा बनाया है।निर्दलीय मृत्युंजय यादव स्थानीय चेहरा और साफ छवि के लिए जाने जा रहे हैं।वहीं निर्दलीय लव सिंह स्थानीयता और किसान-युवा वर्ग के मुद्दों पर मुखर है।मतदान के बाद, ग्रामीणों और मतदाताओं में मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं। कोई कहता है, “इस बार विकास चाहिए,” तो कोई जोर देता है, “अबकी बार ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो जनता की बात सुने।” अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के साथ यह तय होगा कि नवीनगर की जनता किसे अपना विश्वास सौंपती है और कौन बनेगा नवीनगर का प्रतिनिधि।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)