google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोलापुर में चोरों का तांडव: बकरी और बकरा चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी

चोलापुर थाना अंतर्गत गोसाईपुर चौकी क्षेत्र के पलहीपट्टी गांव में चोरों ने एक बार फिर से अपना तांडव दिखाया है। रात के अंधेरे में चोरों ने एक घर से तीन बकरी और एक बकरा चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की लेकिन सवाल यह है कि क्या पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में सक्षम है? लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी रात में शहर स्थित अपने आवास पर चले जाते हैं, जिससे चोरों को मौका मिल जाता है चोलापुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

अभी कुछ दिन पहले चोरों ने घर के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को उठा ले गए, नेहिया गांव में 15 लाख से ऊपर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सभी घटना सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था, उसके बावजूद भी चोलापुर पुलिस आज तक चोरों को नहीं पकड़ सकी थाना क्षेत्र के ही उदयपुर में सेना के घर को चोरों ने निशाना बनाया था, जहां से लगभग 20 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम चोरों के द्वारा दिया गया।

जबकि उसी की बगल में चोलापुर पुलिस के कुछ सिपाही भी किराए का मकान लेकर रहते थे, उसके बावजूद भी भीषण चोरी की घटना घटित होने से पूरे थाना क्षेत्र में तहलका मच गया था। पुलिस आज तक उसका भी खुलासा नहीं कर सकी है अभी दो दिन पहले चोरों के द्वारा स्कॉर्पियो कार को उठा ले गए, सूत्रों की माने तो मौके पर चोलापुर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन खाली हाथ वापस लौट गई। ऐसे में सवाल है कि चौकी प्रभारी लोग कब चेतेंगे। अभी पूरी ठंड बाकी है, क्या चोरों का तांडव जारी रहेगा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)