नोएडा: रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन ने नोएडा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ जेई हरिओम वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, हरिओम वर्मा पर महिलाओं और स्थानीय वेंडरों को धमकी देने का आरोप लगाते एसोसिएशन ने सोशल मिडिया पर एक विडियो शेयर किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता का कहना है :- यह वीडियो हाल ही में सामने आया है, जबकि वेंडर के पास मे 2017 का फूड सेफ्टी लाइसेंस है । इसके अलावा (36/189 याचिका संख्या, 2017) मे शामिल है जिसके तहत कई लोगों को लाइसेंस प्रदान किया गया था। आरोप है कि हरिओम वर्मा माफिया और दलालों के सरदार के तरह काम करते है और कुछ लोगों को धमकी देकर परेशान किया है।
विशेषकर, एसोसिएशन ने बताया है कि नोएडा सेक्टर 55 मे एक महिला और सेक्टर 62 के वेंडरों को धमकी दी गई। एसोसिएशन ने इस मामले में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। यह खबर एसोशिएशन के सोशल मीडिया हैंडल से लिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



