ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र/ खलियारी। क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने मांची थाना का औचक निरीक्षण किया। और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मांची थाना अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र का थाना है, यहां पर सरकार की हर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
सीओ सदर ने माची थाना का शस्त्रागार, अभिलेख, माल मुकदमाती, साफ सफाई और थाना परिसर में मौजूद मुकदमा से सम्बंधित वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्हें कोई कमी नहीं मिला।
थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि जितना भी जांच किया गया है सभी दस्तावेज व अभिलेख सही पाया गया। और जांच दौरान क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए रखने और विशेष रूप से कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और मुकदमों से छुटकर घर पर रह रहे आरोपीयों पर विशेष नजर बनाए रखने का भी कड़ी पहल रखना अति आवश्यक है।
मौके पर थाना के हेड मुहर्रीर सुशील सिंह यादव व उपस्थित अन्य पुलिस कर्मियों को भी अपने कार्यों के प्रति सजगता से काम करने के लिए निर्देशित भी किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



