google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कलेक्टर छात्रों से हुए रूबरू,पढ़ लिख कर ही ऊँचा मुकाम हासिल किया जा सकता हैं, पढ़ाई के महत्व को समझाया

समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट।(21 जून )कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय उत्कृष्ठ विद्यालय के कक्षा छटवी के छात्रों को जीवन मे पढ़ाई और पुस्तको का महत्व बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि पढ़ाई सभी व्यक्तियों के जीवन में सलीका और समझ लाती है, पढ़ाई से ही इंसान ऊँचा मुकाम हासिल करता हैं।जीवन का अनुशासन पढ़ाई के माध्यम से किताबो से मिलता है।वास्तव में व्यक्तियों को सफल बनाने में पढ़ाई कोई कसर नही छोड़ती है।इसलिए जरूरी है कि पढ़ाई में जीवन का उद्देश्य ढूंढने के प्रयास करना चाहिए,साथ ही उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों और अन्य प्रतियोगिताओं में भी आवश्यक से रूप से शामिल होने के लिए जरुरी बताया। यह भी एक प्रकार से जीवन की कसौटी होती है। इस कसौटी में हमें स्वयं का आंकलन करने का अवसर मिलता है। जीवन मे कभी भी छोटी-छोटी परेशानियों से भटकना नह चाहिए। उनका सामना अपनी समझ और बुद्धि के साथ करने से ही सपने सिद्ध होते है।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने छात्रों से कई तरह के प्रश्न भी किये। उन्होंने विद्यार्थियों से जाना कि स्कूल आना क्यों जरूरी है? विद्यार्थियों ने कई तरह के जवाब दिए। अंत में उन्होंने कहा कि स्कूल ही हमारे जीवन का आधार है। यहां आने से कई तरह का ज्ञान भी प्राप्त होता है। अनेक प्रकार की जानकारियां मिलती है। स्कूल ही शिक्षा, अक्षरों, शब्दों व अंकों के माध्यम से ज्ञान प्रदान करने का कार्य करती है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने विद्यार्थियों को पुस्तकें नही बांटी। साथ ही उन्होंने कई विद्यार्थियों से गणित के सवाल भी हल कराएं और स्कूल स्टॉप के साथ पौधरोपण भी किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)