
डा. मोहित गुप्ता को को नोडल पदाधिकारी का कमान
मधेपुरा।
भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहुगढ़ मधेपुरा कॉमर्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष
डा. हरीश खंडेलवाल भूपेंद्र नारायण मंडल विवि लालू नगर मधेपुरा में वित्तीय कार्यों के ससमय निष्पादन के लिए सहायक वित्त पदाधिकारी बनाए गए हैं। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव प्रो.डा.मिहिर कुमार ठाकुर ने अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना में कहा है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के सुगम संचालन व त्वरित कार्य निष्पादन के निमित्त पदाधिकारियों की नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए की गई है। इसमें डा. मोहित गुप्ता रसायनशास्त्र विभाग, टी पी कॉलेज को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वे यूजीसी नेक के कार्यों का संपादन करेंगे। वहीं कॉमर्स कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डा. हरीश खंडेलवाल को बीएनएमयू का सहायक वित्त पदाधिकारी बनाया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



