google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर मनाई गई शोक सभा

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर ( बिहार ) 9 जनवरी 2024 पेंशनर समाज नबीनगर ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक व्यक्त किया है पेंशनर समाज के मीडिया प्रभारी हाजी मास्टर मुस्ताक अहमद ने बताया कि मध्य विद्यालय नबीनगर के पूर्व प्रधानाध्यापक लोकनाथ प्रसाद सिंह का निधन कल हो गया था ।उनके निधन से पेंशनर समाज दुखित है।मीडिया प्रभारी ने कहा कि लोकनाथ सिंह एक कुशल प्रधानाध्यापक के रूप मे रहे। वे नबीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बारा ग्राम के निवासी थे।हाजी मुस्ताक अहमद ने बताया कि लोकनाथ सिंह के निधन का समाचार सुनकर पेंशनर समाज नवीनगर ने एक शोक सभा का आयोजन किया और दो मिनट का मौन रखकर लोकनाथ प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, अर्जुन भगत,विष्णु प्रसाद, गुप्तेश्वर सिंह, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य मौजुद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)