google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा कुकड़ू मंडल के उपाध्यक्ष नारायण महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

कुकड़ू : भाजपा कुकड़ू मंडल के उपाध्यक्ष स्वर्गीय नारायण महतो के आकस्मिक निधन पर शनिवार को मंडल कार्यालय के सामने शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि नारायण महतो संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सामाजिक व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

शोक सभा में मुख्य रूप से सारथी महतो , सुमन मुखर्जी, भरत चंद्र महतो, प्रवीर महतो, गणेश महतो, सच्चिदानंद महतो, अजय सिंह, अभिराम महतो, परमेश्वर सिंह, बासु गोप, सनातन प्रमाणिक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)