कांग्रेस का आगाज शुरू हो गया : कांग्रेस नेता जयंत मनहर
समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
मस्तुरी। विधानसभा मस्तुरी में कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की भारी बहुमत से मिली जीत से खुशी की लहर। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने कहा कि कांग्रेस का आगाज शुरू हो गया है। यह चुनाव उनकी एक झलक है। तभी तो कर्नाटक की सम्मानित जनता द्वारा कांग्रेस में विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है।
उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की ही कड़ी तपस्या का रंग है, जो कर्नाटक से भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ हो गया। उनकी भारत जोड़ो यात्रा का ही यह परिणाम है और यह कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद बनी। आने वाला समय कांगेस पार्टी का ही होगा। कांग्रेसी नेता जयंत मनहर ने बताया कि कर्नाटक में कोई भी मजूबत चेहरा न था, जो कांग्रेस का सामना कर सकता। आम जनता की कठिनाईयों को ना समझते हुए कुछ चुनिंदा लोगों का साथ देना। भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम रही है, चाहे वह देश की उन्नति का मामला हो या देश की महिलाओं का। भाजपा सरकार ने लोगों की नाराजगी दूर करने की बजाए उन पर अनेकों प्रकार के नियम कानून थोप दिए, जिससे आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है और अब जनता बदलाव चाहती है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का आईना है।और 2024 में छत्तीसगढ में भी हम 75 पार होंगे।
- हाईवे और ऐसीपी कार्यालय मे मारपीट करने वाले 9 गिरफ्तार*विवेक कुमार ससमाज जागरण संवाददाता* *मोहनलालगंज, लखनऊ* डीसीपी निपुण अग्रवाल व एडीसीपी अमित कुमावत व एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मोहनलालगंज और कस्बा इंचार्ज बीर बहादुर दुबे समेत कस्बा में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों ने कोतवाली के बाहर नेशनल हाईवे व एसीपी कार्यालय परिसर में दो पक्षों में जमकर मारपीट करने वाले 9…
- नीम करौली कैंची धाम स्थापना दिवस पर निर्धनों हेतु विशेष सेवा आयोजनबृज की रसोई द्वारा नि:शुल्क भोजन, मिष्ठान व वस्त्रों का वितरण किया गया लखनऊ, 15 जून 2025: इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार, 15 जून 2025 को नीम करौली बाबा के कैंची धाम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के…
- नॉएडा सेक्टर 93 : श्रीराम कथा की हवन-यज्ञ से हुई पूर्णाहुति। नोएडा सेक्टर 93 सुपर एमआईजी सनातन धर्म मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा का आज विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। नव दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में नव दिवसीय कथा को भक्त गणों ने बड़े ही मनोयोग से सुना। कथा में प्रतिदिन अपार भीड़ आती थी और बडी तन्मयता के साथ कथा श्रवण करते…
- काम में बाधा डालने,रंगदारी मांगने व मारपीट करने का आरोप।राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण। विष्णुगढ़।प्रखंड के अल्पिटो पंचायत स्थित मायापुर में कोनार इरीगेशन प्रोजेक्ट पार्ट बी का कार्य एल सी सी प्रॉजेक्ट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।कंपनी का आरोप है कि रविवार सुबह 10 बजे मुखिया प्रतिनिधि के लोग रमेश यादव,भीखन रविदास,बिनोद साव,मौजी रविदास,बिनोद राम और दो अज्ञात के…
- म्योरपुर नवागत थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने चार्ज लेते ही, अपराधियों पर की कार्यवाही शुरुचार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार दैनिक समाज जागरण सोनभद्र/ म्योरपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में वाँछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा चार…