देश में जल्द होगी हिन्दू राष्ट्र की घोषणा,बस इसकी घोषणा होनी बाकी: बाबा बागेश्वर
दैनिक समाज जागरण/सुधांशू रंजन/ब्यूरो चीफ /पटना
पटना:बाबा बागेश्वर ने पहले दिन अपने कथा में कहा कि वह अगले 5 दिन तक बिहार के लोगों को सुंदरकांड सुनाएंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सदैव राम नाम की पावन धारा बहती रही है और सदा बहती रहेगी। पुरे बिहार में हनुमान जी के नाम पर बाहर आ गई है।
बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमत कथा के दौरान यह कहा कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनने वाला है बस इसकी घोषणा होना बाकी है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि – हमें एक महात्मा जी मिले उनने पूछा कि महाराज आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं क्या भारत हिंदू राष्ट्र बन सकेगा? हमने मुस्कुरा कर कहा कि हिंदू राष्ट्र तो बना बनाया है। बस घोषणा होना बाकी है भारत में जल्द ही हिंदू राष्ट्र की घोषणा हो जाएगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा यह बातें पटना के तरफ पाली में आयोजित हनुमत कथा के दौरान कह रहे थे।
इसके आगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, बिहार में बहार है। बिहार के लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। यहां के लोगों से हमें आशीर्वाद भी मिलेगा। कि यह वही भूमि है जहां से संसार को शून्य की प्राप्ति हुई थी। बिहार भक्ति के लिए जाना जाता है। यह माता जानकी की भूमि है। माता जानकी भक्ति की देवी है, इसलिए बिहार में भक्ति सदैव बहती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को भक्ति खोजना चाहिए लेकिन हम लोग रुपया ढूंढते हैं। यदि आप भक्ति को ढूंढने में लग जाते है सब कुछ अपने आप मिल जाएगा।
- कालांवाली में धान खरीद पर सवाल, बिना सफाई के बोरियों में भरने का आरोपसरकारी नियमों की अनदेखी और आर्थिक नुकसान की आशंका, मार्केट कमेटी सचिव ने कहा—अनियमितता मिलने पर जारी होगा नोटिस कालांवाली, 24 अक्टूबर। धान खरीद केंद्रों पर बिना उचित सफाई के धान बोरियों में भरे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सरकारी खरीद प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे…
- किशनगंज में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश274 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने के कार्यों की समीक्षा, मातृ वंदना और कन्या उत्थान योजना में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी किशनगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस)…
- नौ साल से ध्वस्त सड़क, हजारों ग्रामीण बेहाल; आखिर कब जागेगा प्रशासन?2017 की बाढ़ में उजड़ा देवरी खास-रहमतपुर मार्ग आज तक नहीं बना, बरसात में संपर्क टूटने का खतरा; सड़क और आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 में देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी…
- हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्तएनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे कॉलोनाइजर****ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर।** ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र…
- राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








