दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
मंडावर।हर वर्ष की भांति अबकी बार यानी छठी बार भी गांव राजारामपुर डैवलगढ़ के सामने गंगा नदी पर पांटून पुल यानि पीपे के पुल का कार्य शुरू हो गया है जिसमें किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई अब से पांच वर्ष पूर्व सन् 2020 में सदर विधायक शुचि मौसम चौधरी और क्षेत्र के किसानों की मेहनत रंग लाई थी।जिसमें सरकार ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए राजारामपुर डैवलगढ के सामने गंगा नदी पर पांटून पुल यानि पीपे के पुल का शुभारंभकराया था जो बालावाली से लेकर रावली तक के दर्जनों से अधिक गांवों के किसानों और मजदूरों के लिए यह पांटून पुल वरदान साबित हुआ इस पाटून पुल के बनने से किसानों को गंगा के उस पार अपने खेतो से गन्ना एवं अन्य फसलों को लेकर आने जाने के लिए बहुत सुविधा मिलती है। पुल के न होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को नांव का सहारा लेना पड़ता था। जिसमें काफी परेशानी होती थी अब पांटून पुल पुल से किसानों को बहुत सुविधा मिली है। लेकिन अबकी बार पांटून पुल का कार्य नवम्बर महिने में शुरू हुआ जिसमें यह पुल अक्टूबर महिने में बनाया जाता था। और बरसात शुरू होने पर पांटून पुल को खोल दिया जाता है। वही पांटून पुल यानि पीपे के पुल के ठेकेदार राहुल पाण्डे ने बताया कि पुल बनने का कार्य शुरू हो गया है, बहुत जल्दी ही पांटून पुल बन जायेगा किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नही होगी कुछ ही दिनों में पुल पर आवागमन शुरू हो जायेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



