google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मनरेगा में बेहतर करने वाले सम्मानित

राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड सह मुख्यालय विष्णुगढ़ में मंगलवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड रजत जयंती समारोह के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान मनरेगा में बेहतर कार्य करने वाले मुखिया,पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक, लेखा सहायक,कंप्यूटर ऑपरेटर सम्मानित किये गए।बेहतर कार्य के लिए सारुकुदर,ग्लोहवार,बाकसपुरा पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं लेखा सहायक राजीव कुमार इंद्र गुरु,कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बीडीओ अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी बेहतर करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।सीओ नित्यानंद दास ने बताया बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों पर हमे गर्व है।मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ नित्यानंद दास,बीपीओ राजमोहन वर्मा,ममता सिंह के अलावा प्रखंड एवं अंचल कर्मी,पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियो उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)