समाज जागरण डेस्क नोएडा ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा ग्राम मुबारकपुर में गौतम बुद्ध नगर की दादरी विधानसभा 62 के विधायक तेजपाल नागर ने ग्राम की आरसीसी नाली निर्माण का शुभारंभ किया l मुबारकपुर गांव की आरसीसी नालियों में खर्च होने वाली रकम लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपये हैं l कार्यक्रम के सयोजक ब्रजेश ठाकुर सुरजपुर मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा रहें जिन्होंने ग्राम वासियों के साथ विधायक तेजपाल नागर का भव्य स्वागत किया l

उन्होंने बताया की अपने ग्राम वासियों, के साथ साथ अपना समाज गुरुजी के साथ खड़े रहेंगे विधायक जी हमारे सुख दुःख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़े रहे हैं l उन्होंने कहा की मोदी और योगी सरकार की प्रत्येक जनकल्याण योजनाओं से भी ग्रामवासियों को लाभ पहुंचाने का कार्य विधायक जी कर रहें हैं l जो कार्य पिछली सरकारों ने नही किया वह कार्य हमारे विधायक जी ने कर दिखाएं यह सभी कार्य भाजपा में ही संभव थे l
कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा पदाधिकरी कार्यकर्ता, समाज के बुजुर्ग युवा शक्ति उपस्थित रहें राजू पंडित, सोनू भगत दादरी सिंघा पंडित, लाला नागर, अन्नू नागर, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, बिंटू शर्मा, रोहित शर्मा सोरखा सोनू सैन, बंटी, मोहित शर्मा गुलाबली मोहित शर्मा हबीबपुर आदि लोगों की उपस्थिति रहे l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



