google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संघ के अहवाह्न पर रसोइया हड़ताल पर बीआरसी परिसर नबीनगर मे दिया धरना

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 3 नवंबर 2023 राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान मे नबीनगर के रसोइया 2 नवंबर से हड़ताल पर चले गए है।संघ से जुड़े नबीनगर की रसोइया बीआरसी परिसर मे हड़ताल के समर्थन मे धरना पर बैठ कर सरकार और विभाग के विरुद्ध नारेबाजी किए। धरना मे मध्य विद्यालय पाढ़ी के रसोइया एवम संघ के जिलाध्यक्ष लीला देवी ने बताया कि संघ के अहवाह्न पर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नबीनगर की रसोइया 2 नवंबर से हड़ताल पर है।लीला देवी नेकहा कि रसोइया को 1650 रुपए मानदेय मिलता जबकि काम बहुत अधिक करना पड़ता है।इतनी कम राशि मे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है।अध्यक्ष लीला देवी ने बताया कि रसोइया की प्रमुख मांगो मे कम से कम दस हजार रूपए मानदेय,साल मे दस महीने के बदले बारहों महीने की मानदेय,प्रति माह विशेषावकाश, मध्याह्न भोजन मे एनजीओ को हटाने,साल मे सभी रसोइया को दो ड्रेस सहित अन्य प्रमुख मांगे है जिसको लेकर मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। लीला देवी ने कहा की आगामी 7 और 8 तारीख को पटना मे दो दिवसीय सम्मेलन मे नबीनगर की रसोइया भाग लेंगी
मौके पर संघ के सचिव संयुक्ता कुमारी,रीता देवी,सुनीता देवी, प्रभा देवी,शिवपति देवी,मधु देवी, तेतरी देवी,किशोरी सिंह सहित बड़ी संख्या में रसोइया धरने में शामिल रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)