google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाउर गांव के सोन नदी के समीप से महुआ शराब सहित अन्य उपकरण बरामद तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 3 नवम्बर 2023 नबीनगर थाना क्षेत्र के नाउर गांव के समीप सोन नदी के किनारे से 30 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब सहित अन्य उपकरण बरामद किया गया।गुप्त सूचना के अधार पर एल टी एफ प्रभारी एस आई अरविंद कुमार एवम सशस्त्र बल द्वारा छापेमारी अभियान में पुलिस ने 30 लीटर चुलाई महुआ शराब,180 एम एल के 14 पिस झारखंड निर्मित टनाका शराब, दो बडा तसला सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किया गया। मौके पर लगभग 2000 लीटर महुआ पास को विनष्ट कर दिया गया। पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने मे कामयाब रहे।
थानाध्यक मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शराब और अन्य उपकरण को जब्त कर थाना लाया गया हैसठ ही मामले मे अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)