google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#भ्रष्टाचार : पहला ब्लाक के मवैया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मनरेगा योजना।।

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान

पहला सीतापुर
विकासखंड पहला की ग्राम पंचायत मवैया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा योजना और ब्लॉक के अधिकारियों की आंखों पर बनी काली पट्टी ।
आपको बता दें कि मवैया ग्राम पंचायत में दबंग प्रधान ने अपनी दबंगई के बलd पर दिन पर दिन भ्रष्टाचार करके गरीबों का पैसा हड़पने का काम कर रहा है लेकिन पहला ब्लाक के अधिकारियों के कानों कान तक इसकी खबर नहीं है ।
मवैया निवासी मौजीलाल ने बताया कि हमारे खेत समतलीकरण कराये बिना ही पैसा निकाला गया।
मवैया ग्राम पंचायत में कागजों पर ही खेत का समतलीकरण कराकर 290 लेबरों का लगभग ₹61000 निकाल लिया गया।
जबकि जमीनी हकीकत पर देखा जाए तो खेत में प्रधान के द्वारा एक भी फावड़ा नहीं लगाया गया।
लेकिन जिला स्तरीय अधिकारी सरकारी आंकड़ों को मानकर काम करआई रहे हैं जबकि हालात ठीक इसके उलट हैं तमाम निगरानी के बाद भी इस ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों में दिन पर दिन धांधली की जा रही है।
क्या जिला स्तरीय अधिकारी इस ग्राम पंचायत की जांच करेंगे?
क्या इस ग्राम पंचायत में इसी तरह होता रहेगा भ्रष्टाचार?
क्या जमीनी हकीकत पर कार्य ना करा कर कागजों पर ही निकाल लिया जाएगा पैसा?
क्या भ्रष्टाचारियों पर कार्य वाही करके चलेगा बाबा का बुलडोजर?


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)