google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#भ्रष्टाचार: पहला ब्लाक के मवैया ग्राम पंचायत में जमकर किया जा रहा भ्रष्टाचार।।

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान

पहला सीतापुर
विकासखंड पहला की ग्राम पंचायत मवैया में ग्राम प्रधान अखिलेश के द्वारा नल रिबोर में जमकर किया जा रहा भ्रष्टाचार
ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र आपको बता दें मवैया ग्राम पंचायत में गुड्डू ने अपने मकान के सामने अपने पैसे से नल लगवाया और रिबोर सामग्री का सामान अपने पैसे से खरीदा ।
लेकिन मवैया में भ्रष्टाचार के चलते गुड्डू के नल रिपोर्ट का फर्जी तरीके से उनतीस हजार रुपए निकाल लिया ।
इस बात की जानकारी जब गुड्डू को हुई तो गुड्डू ने पहला खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र लिखा जिसमें और भी कई फर्जी नल रिबोर की बात कही गुड्डू का कहना है कि हमारी ग्राम पंचायत के सभी नल रिवर की जांच कराई जाए और उचित कार्रवाई की जाए ।
लेकिन यह बात यहीं पर खत्म होने का नाम नहीं लेती है ऐसे में पहला ब्लाक के अधिकारियों पर और ग्राम प्रधान पर कई सवाल उभर कर सामने आ रहे हैं।
क्या इस ग्राम पंचायत में एक यही इकलौता फर्जी कार देखने को मिल रहा है ?
क्या इस ग्राम पंचायत में और भी कार्य बिना किए ही पैसा निकाला जाता है?
क्या इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार में सचिव की भी मिलीभगत है अगर नहीं है तो सचिव जानकारी देना क्यों नहीं चाहते हैं ?
क्या इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार पर खंड विकास अधिकारी कोई कार्रवाई करेंगे या फिर प्रार्थी के द्वारा शिकायती पत्र पहला ब्लॉक की फाईलो में ही दम तोड़ देगा?


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)