अज्ञात वाहन से गो माता की मौत,एनएचएआई कर्मी ने हटाया तक नहीं

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहे के समीप रिंग रोड फेज 1 पर शनिवार की रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने एक गोवंश को जोरदार धक्का मार दिया जिससे गोवंश रोड पर गिरकर घटनास्थल ही मौत हो गई। मौत के बाद गोवंश रोड पर ही पड़ा रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि मृत गोवंश लबे रोड पड़ा रहा आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कहने के लिए तो योगी सरकार में सभी गौ प्रेमी हैं लेकिन एक गोवंश की मृत हो गई वह घंटे रोड पर पड़ा रहा कोई भी गौ रक्षक उसको हटाने वाला नहीं दिखाई दिया। जिससे रिंग रोड फेज 1 से जौनपुर, बाबतपुर, राजातालाब, की ओर वालो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है इसलिए की डिवाइडर से बिल्कुल सटा हुआ काले रंग का गोवंश दूर से दिखाई नहीं दे रहा है नजदीक आने पर दिखाई दे रहा है लोगों को दुर्घटना होने की आशंका है गोवंश मृत हालत में रोड पर भोर से ही पड़ा रहा लेकिन एन एच आई का देख-रेख करने वाला कोई कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने गोवंश की मृत्यु की सूचना एनएचआई वालों को सुबह ही दे दिया लेकिन सुबह 8 बजे तक कोई नहीं पहुंचा
एनएचआई के अजीत यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया मृत्र गोवंश जानकारी नहीं है स्थान बता दे तो मृत गोवंश को जल्द से जल्द हटवा दिया जाएगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)