(एनएचएआई की लापरवाही सामने आई,जिम्मेदार मौन)
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सावन महीने का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को पड़ रहा है कांवरियों का वाराणसी में बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाकर पुण्य की कमाना अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि के कामना करते हैं। और वाराणसी से त्रिलोचन महादेव तक जल चढ़ाने के लिए कावरिया पैदल गंगा जी से जल लेकर के त्रिलोचन महादेव जल चढ़ाने जाते हैं जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों को भूख प्यास दवा की कोई दिक्कत ना हो इसलिए रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा कांवरियों के लिए लंगर लगाकर उनका सेवा किया जाता है लेकिन एनएचआई वाले कर्मचारी इतने लापरवाह है की वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहा से लेकर हरहुआ चौराहा तक ओवर ब्रिज के नीचे दोनों लेन की महिनो से स्ट्रीट लाइट बंद है। सावन के दो सोमवार बीत गए श्रद्धालु कांवरियों को इसी अंधेरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है आज रविवार का दिन है आज के दिन ही कावरिया जल लेकर वाराणसी त्रिलोचन महादेव और जौनपुर से बाबा विश्वनाथ को चढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे और जाएंगे। बात यही खतम होती रिंग रोड से जौनपुर की तरफ प्रतिदिन बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। आज श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होगी और रोड पर भी ज्यादा दिक्कत रहेगा अगर समय से स्ट्रीट लाइट नहीं बनाया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस बारे में एनएचआई के ठेकेदार शुभम सिंह फोन किया गया तो फोन उठाना मुंनासिफ नहीं समझे। मजदूरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ओवर ब्रिज के नीचे लगे स्ट्रीट लाइट की सभी केबिल जल चुके है केबल बार-बार ठेकेदार से मांगा जाता है लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल नहीं दिया जाता है इसलिए सभी स्ट्रीट लाइट बंद है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



