दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)अनुग्रह नारायण स्टेडियम नबीनगर में आज दिनांक 21/3/2026 को क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच बैट, विकेट और बॉल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दो टीमों के खिलाड़ियों को एक-एक बैट, बॉल और तीन-तीन विकेट प्रदान किए गए। यह खेल सामग्री समाजसेवी शंकर प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक के सौजन्य से प्रदान की गई । समाजसेवी शंकर प्रसाद ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य खिलाड़ियों को भी खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। मौके पर संतन सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप सिंह, दिवाकर प्रसाद, मंटू चंद्रवंशी, अजय सिंह, शिक्षक संतोष कुमार सिंह, तन्मय कुमार सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



