सांस्कृतिक विकास केंद्र संगीत महाविद्यालय ने महिलाओं को किया सम्मानित

मिंटू कुमार समाज जागरण । हजारीबाग- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक विकास केंद्र संगीत महाविद्यालय ने महिला कलाकारों को सम्मानित किया ।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हज़ारीबाग के झील रोड स्थित सांस्कृतिक विकास केन्द्र, संगीत महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आग़ाज़ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के केन्द्र अधीक्षक अशोक सिन्हा ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की सभी क्षेत्रों में सशक्त भागीदारी हीं समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की मज़बूत नीव है । केंद्र अधीक्षक अशोक सिंह ने कहा संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 2026 के लिए राइट जस्टिस एक्शन फॉर ऑल वुमन एंड गर्ल्स
विषय की घोषणा की है ।


महाविद्यालय की प्राचार्या निशु राज ने कहा कि यह दिन न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का है, बल्कि शिक्षा, समान अवसर और हिंसा मुक्त जीवन जैसे मुद्दों को उजागर करने का भी दिन है।


नारी तु कोमल है कमज़ोर नहीं , शक्ति का नाम हीं नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है, गीत गाकर महिला सशक्तिकरण का एहसास कराया नेहा कुमारी ने कहा तू भारत की नारी तू मत बनना बेचारी, हार मान ना लेना तू तेरी जंग अभी है जारी ।आयुषी एवं आर्या सुमन ने भी गीत के माध्यम से अपनी भावना प्रकट की
गीत- संगीत के साथ बच्चों के बीच रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिता भी कराया गया। रंगोली मे प्रथम सुहानी एवं मयँक, द्वितीय पुरस्कार अनमोल सोरेन, लियाँक सिंह एवं तृतीय पुरस्कार अद्विका एवं मीनाक्षी को मिला । चित्रांकन मे प्रथम पुरस्कार प्रियाँशी एवं नेहा कुमारी द्वितीय पुरस्कार सोनाक्षी एवं प्रतिमा कुमारी तृतीय पुरस्कार उज्ज्वल एवं मैक्सवेल को दिया गया. भाषण में प्रथम पुरस्कार आयुषी कुमारी एवं आर्या सुमन को दिया गया.


इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को प्राचार्य निशु राज ने उपहार देकर सम्मानित किया.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)