*ग्रेटर नोएडा।** थाना दादरी क्षेत्र में फलों की ठेली लगाने वाले दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रथम पक्ष से **आसिफ पुत्र सईद** (निवासी कस्बा एवं थाना दादरी) और **नसीर पुत्र बाबू** (निवासी कठहैरा रोड, दादरी) शामिल हैं।
वहीं दूसरे पक्ष से **सुल्तान उर्फ अट्टू पुत्र बिल्लू** (मूल निवासी बिलासपुर, थाना दनकौर, वर्तमान पता नई आबादी, दादरी) तथा **चाहत पुत्र भूरा** (निवासी कठहेरा रोड, मेवातियान मोहल्ला, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



