google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डाला नपं अध्यक्षा ने किया अष्टकोणीय पोल व एलईडी लाइट का शिलान्यास

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाज़ार में मंगलवार को अध्यक्षा फुलवन्ती कुमारी व ई.ओ के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल आदर्श पंचायत योजना के अंतर्गत नगर के प्रमुख क्षेत्रों में अष्टकोणीय पोल के साथ आधुनिक एलईडी लाइट लगाने के कार्य की आधारशिला रखी गई।यह लाइटिंग कार्य हाईवे मस्जिद से लेकर शहीद स्थल तक और वार्ड नंबर 8 में लक्ष्मण नगर बॉर्डर पुलिया से गणेश पांडेय के पीछे नगर पंचायत बॉर्डर तक कराया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्षा फुलवन्ती कुमारी जी ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं देना ही उनकी प्राथमिकता है। इस आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और राहगीरों को आवागमन में सुरक्षा व सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सभासद अवनीश पाण्डेय, आशा देवी, नितेश कुमार, ऋषि कुमार यदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)