
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव मनाया गया ।
जिसमें बच्चों द्वारा पौधा रोपण किया गया। वन ही जीवन है इसकी महत्ता को शाला प्रांगण में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने पौधे लगाते समय बताया। हमारे वातावरण को शुद्ध एवं पवित्र बनाने में पेड़ पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ये बच्चों ने जाना । इस उपलक्ष्य पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं विज्ञान पहेली का
आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया । शाला की प्राचार्या ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



