दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 18 मई 2024 नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत के खैरी सिमरी गांव निवासी मुखिया प्रतिनिधि राम विजय सिंह के भाई विनोद सिंह उर्फ भ्रदूल सिंह की रांची में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से बाहर किसी कम्पनी में काम करने के लिए 15 मई को निकला था वही रांची में ट्रेन से उतरने के क्रम मे असंतुलित होकर ट्रेन के निचे जा गिरा जिससे कटकर मौके पर ही मौत हो गयी।दुर्घटना के बाद यात्रियों द्वारा घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गयी। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में कर परिजनो को सूचना दी तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। गुरुवार की शाम मे शव गांव पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। वही पुरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



