google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीडीओ ने सभी बीएलओ के साथ किया विशेष बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 17 मई 2024 गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन मे मतदाता पर्ची को लेकर नबीनगर प्रखंड के सभी बीएलओ की विशेष बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर द्वारा संचालित किया गया।वही बैठक मे मतदाता वितरण पर्ची को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह द्वारा सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि मतदाता पर्ची स्थल पर जाकर उन्ही को मतदाता को देना है जो घर पर मौजूद है।मृत और अनुपस्थित मतदाता को पर्ची नही देना है ।वही बताया गया कि जो मतदान पर्ची बच जायेगा उसे 1 जून को मतदान के दिन बीएलओ मतदान केंद्र पर लेकर उपस्थित रहेंगे।मौके पर निर्वाचन कोषांग से शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, आनद कुमार,मनीष कुमार, समीर दास,रोहित कुमार,रमेश कुमार,श्याम सुन्दर पाठक, रामनजय कुमार सहित सभी बीएलओ मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)