ग्वालियर। शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दीन ही दीनानाथ संस्था द्वारा मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। संस्था ने ग्वालियर की झोपड़पट्टियों में निवासरत जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच जाकर 51 कंबल, 21 शॉल एवं बिस्कुट वितरित किए।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि दीन ही दीनानाथ संस्था विगत कई वर्षों से निरंतर जरूरतमंद, असहाय एवं निराश्रित लोगों की सेवा के साथ-साथ गौसेवा के कार्य भी करती आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे ग्वालियर में प्रवासरत हैं और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा सड़कों के किनारे झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई।
कंबल और शॉल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। पंडित राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। यदि हम केवल अपने और अपने बच्चों के पालन-पोषण तक सीमित रहेंगे, तो फिर हममें और पशु-पक्षियों में कोई अंतर नहीं रहेगा, क्योंकि वे भी अपने बच्चों का पालन-पोषण कर लेते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री, सचिव कृष्णा अग्निहोत्री, आचार्य विशाल, भजन लाल, पंडित शिवा, पंडित आशीष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



