google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुशवाहा समाज से प्रत्याशी बनाने की मांग।

मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।

17 जुलाई 2024 को किसान भवन हजारीबाग में कुशवाहा समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक हुई बैठक में सामाजिक कुरीतियां, दहेज प्रथा अंधविश्वास आदि विषयों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई जिसमें हजारीबाग सदर विधानसभा से कुशवाहा समाज का प्रतिनिधित्व ज्ञानी राम, रघुनंदन प्रसाद , एवं देवदयाल कुशवाहा जी ने किया है। सदर विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है और कुशवाहा समाज के 90% लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करते आए हैं और आगे भी संगठन के मजबूती के लिए तत्पर हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी का भी दायित्व बनता है की कुशवाहा समाज से प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करें।समाज केउपस्थित प्रबुद्ध जनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कुशवाहा समाज से प्रत्याशी बनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, झारखंड के प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ केन्द्रीय नेतृत्व से मांग करेंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, इंद्र नारायण कुशवाहा , बिनोद कुशवाहा,अणेश्वर प्रसाद,उमेश दांगी ,सुधीर प्रसाद, लखेन्द्र प्रसाद, प्रभु दयाल कुशवाहा ,प्रकाश प्रसाद कुशवाहा, संजय कुमार ,सुधीर कुमार ,राजकुमार मौर्य , बलदेव प्रसाद , इंद्रदेव कुशवाहा, महेश प्रसाद कुशवाहा , नारायण महतो, नवल प्रसाद, बासुदेव प्रसाद गणेश प्रसाद, रोहित प्रसाद कुशवाहा, महेश कुमार के अलावे गणमान्य जन उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)