
दैनिक समाज जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ नालंदा बिहार शरीफ
नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र इलाके स्थित डेंटल कॉलेज के पास हाइड्रा ट्रक ने सुरक्षा प्रहरी विक्की सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान बड़हैया इलाके के विक्की सिंह के रूप में की गई है।घटना के संबंध में डेंटल कॉलेज में पदस्थापित अन्य सुरक्षा प्रहरी ने बताया कि विक्की सिंह पिछले 2 सालों से सुरक्षा प्रहरी के रूप में काम कर रहा था। आज शाम में वह डेंटल कॉलेज से भागन बीघा बाजार सब्जी लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा ट्रक ने विक्की सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डेंटल कॉलेज में कार्यरत सभी सुरक्षा प्रहरी भड़क उठे। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के इतने देर हो जाने के बावजूद डेंटल कॉलेज का कोई भी अधिकारी या पदाधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है।फिलहाल प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 20 हजार का मुआवजा राशि मिलने के बाद घटना स्थल पर से शव को उठाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



