समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के उलार गांव स्थित ऐतिहासिक व प्रसिद्ध विश्वस्तरीय ओलार्क सूर्य मंदिर में चेन स्नैचिंग करनेवालों का आतंक बढ़ गया है। जिससे श्रद्धालुगण काफी चिंतित है। उनके मन मे हमेशा भय बनी रहती है। हमेशा यहां श्रद्धालुओ के गले से चेन, लॉकेट, जितिया, मंगलसूत्र, बाली जैसे आभूषण स्नैचरों के द्वारा गायब की जाने की शिकायतें प्राप्त होती रहती है।

शनिवार को भी जलभरी करने पहुंची ऐनखां गांव निवासी शुशीला देवी के गले से सोने की एक जितिया तथा भीमनीचक गांव निवासी उदय ठाकुर की पत्नी शुभांति देवी के गले से सोने की तीन जितिया नामक आभूषण गायब कर दिया गया। जिसकी जानकारी दोनो पीड़ित महिलाओं ने दी है। वही बीते 18 मई को भी सिहि गांव की एक महिला की गले से मंदिर में पूजा करने के दौरान सोने का मंगलसूत्र गायब कर दी गयी थी। लोगो का मानना है कि ऐसे पवित्र स्थान पर इस प्रकार की घटनाएं होना काफी चिंताजनक है.। वही चिंता जाहिर करते हुए आसपास के लोगो ने इसे नियंत्रित करने के लिए मंदिर निगरानी कमिटी सहित स्थानीय प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



