समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के ऐनखां गांव स्थित देवी मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित की गई सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह भागवत कथा के अवसर पर शनिवार को भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान 1001 श्रद्धालुओ ने सिर पर कलश धारण किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के ऐनखां गांव में स्थित देवी मंदिर का जीर्णोद्धार ग्रामीणों के सहयोग से कराई गई है। जिसमे देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र वासियों की ओर से सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह यज्ञ श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के द्वारा सम्पन्न कराई जा रही है। जिसको लेकर शनिवार को भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके दौरान 1001 श्रद्धालुओ ने सिर पर कलश लेकर बाजे गाजे के साथ जय श्रीराम का नारा लगाते हुए ऐनखां गांव से निकलकर प्रखण्ड क्षेत्र के उलार गांव स्थित ओलार्क सूर्य मंदिर पहुंचे। जहां चमत्कारी तालाब में पंडित उपेन्द्र कृष्ण परासरजी, धनन्जयजी, राहुलजी, प्रशांतजी व कौशलजी ने मंत्रोच्चारण कर पूरे बिधि विधान के साथ जलभरी कराया। जहां से सभी श्रद्धालुओ ने सिर पर कलश धारण कर ऐनखां गांव स्थित यज्ञशाला पहुंचे। वही यज्ञधीश पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बिधिवत रूप से यज्ञ की शुरुआत कराया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओ की देख रेख में मुखिया रणजीत यादव, पंकज कुमार, जपाल साव, बिक्की कुमार, हरिशंकर मिश्रा, सरदार श्रीकांत सिंह व डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने अहम भूमिका निभाया। ज्ञात हो कि इस यज्ञ की शुरुआत शनिवार को किया गया है जिसका समापन शुक्रवार को भंडारे का साथ किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



