दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 9 अक्तूबर 2024 नवीनगर प्रखंड क्षेत्र गझंडा गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का अयोजन कराया जा रहा है। ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना किया गया वही भागवत कथा संध्या 7:00 बजे से शुरू होता है।भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या मे आस पास के भक्त जन पहुंच रहे है।वही मां भगवती देवी दुर्गा की आरती मे सभी श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर आचार्य राकेश जी के मुखारबिंद से कथा श्रवण कर कथा का आनंद लें रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान आचार्य राकेश जी महाराज ने बताया कि मां भगवती के अराधना जन्मेय जय अपने पिता राजा परिक्षीत की मुक्ति हेतु नवाह यज्ञ प्रारंभ किए। उसके बाद भगवान श्री कृष्ण के मंगल आगमन हेतु चिंताकुल वासुदेवजी नवाह यज्ञ प्रारंभ किए। तब से कली काल में नवाह नवरात्री का प्रारंभ हुआ । इस दौरान श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सदस्य भोला गुरुजी, अंकित कुमार सिंह, अशोक साव, पुजारी जितेंद्र पांडे, श्रोता प्रमोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या मे श्रोता मौजुद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



