यौन हिंसा ,महिला उत्पीड़न थीम पांडाल बना आकर्षण का केंद्र। समाज जागरण अनिल कुमार हरहुआ वाराणसी।आयर बाजार स्थित टॉपटेन दुर्गा पूजा समिति की ओर से यौन हिंसा ,महिला उत्पीड़न थीम पर बने दुर्गा पंडाल में नवमी पर्व पर भक्तो की भारी भीड़ उमड़कर दर्शन के लिए पहुँची। जहां मत्था टेककर पूजन दर्शन कर भक्तजन धन्य हो रहे हैं।
टाप टेन दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता “गुड्डू” प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य “भीम”के अनुसार गत वर्ष चन्द्रयान थीम पर पांडाल था। आयर बाजार में प्रतिवर्ष नए जन सन्देश थीम पर आधारित पांडाल का निर्माण स्थानीय कलाकारों के सहयोग से होता है।इस वर्ष देश मे हुए नारी उत्पीड़न जैसे कलकत्ता में महिला डॉक्टर कांड व निर्भया कांड जघन्य यौन हिंसा ,महिला उत्पीड़न समेत कई बालिका,महिला पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर मातृ शक्ति के आदर -सम्मान के प्रति सन्देश देने को लेकर पांडाल बनाया गया है। आदि शक्ति माता दुर्गा भगवती का मूर्ति स्थापित कर आस पास गांवों के लोग धूमधाम से पूजन पाठ कर नवरात्र में आस्था ,विश्वास संग खुशियाँ मनाते हैं। व्यापार मंडल आयर ,ग्राम पंचायत आयर सहित कई समाजसेवीजन इस परम्परा का निर्वहन कर आम जनता में दर्शन पूजन का अवसर देकर प्रसाद प्रदान करते हैं।
पूजनोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिनीत सिंह, अभिषेक जोशी, आदित्य सिंह, राजन गुप्ता, प्रदीप मौर्य, शुभम मौर्य, कन्हैया गुप्ता, रतन गुप्ता ,बिकास मौर्य ,मनोज गुप्ता, अमरेश सिंह उपाध्यक्ष ,बृजेश गुप्ता कोषाध्यक्षसहित कई प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इस वर्ष पांडाल की थीम को लेकर महिला सम्मान”नारी शक्ति सर्व शक्ति” की चर्चा जोरों पर चल रही है। भक्तों की भीड़ माता दुर्गा जी की झलक पाने के लिए उमड़ी रही। सुरक्षा व्यवस्था में स्वयं सेवकों के साथ पुलिस बल की तैनाती रही जहां महिलाओं की सुरक्षा का विशेष व्यवस्था की गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



