समाज जागरण*
मीरजापुर/ शुक्रवार को घर से निकली विक्षिप्त महिला का शव शनिवार को नेवादा गांव के सिवान में पानी से भरे घान के खेत में दिखाई देने पर लोगों में हड़कंप मच गया। प्रधान इंद्र बहादुर बिंद की सूचना पर बरौंधा पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बरौंधा चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि बच्ची देवी 80 स्त्री छोटेलाल धरकार निवासी शुकुलपुर थाना ड्रमंण्डगंज जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी शुक्रवार को सायं चार बजे घर से निकली थी। स्वजनों द्वारा खोजबीन किया गया किंतु पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बरौंधा चौकी क्षेत्र के नेवादा गांव के सिवान में पानी से भरे धान के खेत में मृत पाया गया। स्थानीय ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे बरौंधा चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने शव को पानी के खेत से बाहर निकलवाकर पहचान कराया गया।

मौके पर पहुंचा मृतका का नाती पंकज कुमार ने बताया कि उसकी दादी बच्ची देवी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त रही। शुक्रवार को चार बजे के करीब घर से विना बताए निकली थी जिसका शव नेवादा गांव में पानी से भरे धान के खेत में पाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



