google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सड़क हादसे के दौरान एक कि मौत, दूसरा गम्भीर

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक पर जा रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार पंचरुखिया निवासी राहुल कुमार सिंह अपने छोटे भाई रजनीश कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जीरो माइल के पास पहुंचे, तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आती बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई सड़क के दो दिशाओं में जा गिरे। रजनीश तो बच गया लेकिन दाहिनी ओर गिरे बड़े भाई राहुल को बस ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहुल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अवधेश कुमार के बेटे बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा ‘जय हनुमान’ नामक बस से हुआ है। लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग पर बस और ट्रक चालक अक्सर गलत दिशा में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। उनका आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती, जिस कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। गवाहों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वह इलाका रॉन्ग साइड ओवरटेकिंग का गढ़ बन चुका है।

हादसा होते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना और जीरो माइल ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और जाम हटवाया। जिलाधिकारी के आदेश पर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद तुरंत परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। घायल रजनीश को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।ट्रैफिक थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि बस की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बस चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और बस को जब्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। पुलिस का मानना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार के साथ रॉन्ग साइड ड्राइविंग थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)